ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। जिले के महुआ थाना क्षेत्र में इन दोनों एक विडिओ तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा। वायरल विडिओ बीते 30 अगस्त की बताया गया है बताया यह गया है की लूडो खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद पीछले दो सप्ताह पूर्व हुई थी। हालाकि उस वक्त दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था।
वही 30 अगस्त को महुआ थाना क्षेत्र के छ्तवारा गांव निवासी मोहम्मद शाकिर का पूत्र सिमरान जब महुआ से घर लौट रहा था तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पीटने लगा। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा उसे महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। वही पीटाई की घटना का किसी ने विडिओ बना कर वायरल कर दिया है।
वही इस संबंध में घायल युवक ने महुआ थाना के पुलिस अधिकारी से लिखीत शिकायत की है। लिखित शिकायत में सिमरान ने बताया की पवन कुमार, पंकज कुमार दोनों पिता चंदेश्वर राम, मजीत कुमार पिता सुंदेश्वर राम, आशुतोष कुमार पिता आशिक राम, अशोक राम पिता महेंद्र राम, चंदेश्वर राम पिता विंदा राम सभी महुआ थाना क्षेत्र के छ्तवारा रायभान गांव निवासी बताया गया है।
इस संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार सक्सेना ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा थाने में आवेदन प्राप्त हुआ है जांच पड़ताल के उपरांत कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल अब तक कार्रवाई नहीं होने के कारण पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।




