शिक्षकों के लिये 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में राजकीय के.पी.उच्च विद्यालय भैरवार के स्मार्ट क्लास के सभागार में निपुण बिहार अभियान के तहत स्कूल रेडिनेस माड्यूल “चहक”कार्यान्वयन के लिए क्लस्टर स्तरीय प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों का पांच दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बेगूसराय सदर प्रखंड प्रमुख पल्लवी कुमारी ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के अचल मंत्री राम शंकर हिन्दवाणी ने किया, प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में भैरवार पंचायत समिति प्रतिनिधि अमित कुमार,मध्य विद्यालय भैरवार संकुल संचालक अरुण चन्द्र कुमार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बहदरपुर के संकुल संचालक शिव कुमार,भैरवार उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा कुमारी, मध्य विद्यालय कोठिया के शिक्षक किशोर कुमार एवं मध्य विद्यालय भैरवार के शिक्षक वीरेंद्र कुमार भाग लिया प्रशिक्षण शिविर में 24 विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे, प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ग एक से तीन तक के नव नामांकित बच्चों कों खेल खेल, नृत्य संगीत के माध्यम से आनंदमयी शिक्षा देना है,जिससे कि बच्चे विद्यालय आने के प्रति काफी जागरूक रहें और उसका विद्यालय में ठहराव हो सके,विद्यालयी शिक्षा का मुख्य पीलर प्राथमिक शिक्षा हीं है। इसलिए चहक माड्यूल के माध्यम से शिक्षा का रीढ़ मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं ने निपुण बिहार बनाने का संकल्प लिया।

Join us on:

Leave a Comment