नवादा :- वज्रपात से चार लोग जख़्मी दो की हालत नाजुक, रेफर!

SHARE:


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-

पकरीबरावां के सिमरिया में बज्रपात की चपेट मे आने से चार जख्मी दो की हालत गंभीर नवादा रेफर

पकरीबरावां ,, गुरुवार को देर दोपहर थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में बज्रपात की चपेट मे आने से चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए बताया जाता है की सभी लोग खेत में लगे फसल को देखकर घर वापस लौट रहे थे तभी बूंदा बूंदी शुरु हो गई जिसके बाद तीन लोग आम के पेड़ के नीचे बैठ गए तभी अचानक बज्रपात हुआ जिसमे सुनील सिंह, चमारी ठाकुर , अनिल सिंह एवं रामप्रवेश सिंह शामिल हैं घायलों को ग्रामीणों एवं परिजनो के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया गया जिनमे चमारी ठाकुर एवं सुनील सिंह की हालत काफी गंभीर थी जिसे देखते हुए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया बाद में घटना की सूचना पर बीडीओ नीरज कुमार एवं मनरेगा पीओ पंकज कुमार भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर मामले का हाल लिया और परिजनो को धैर्य से काम लेने की बात कही समाचार प्रेषण तक दो घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में जारी है वहीं परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है ।

Join us on:

Leave a Comment