अमित कुमार की रिपोर्ट :-
राजधानी पटना के पटना सिटी अनुमंडल अंतर्गत चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट पर एक युवक के गंगा स्नान के दौरान डूबने की खबर आ रही है बताया गया कि क्षेत्र के बाहरी धवलपुरा निवासी 22 वर्षीय रंजन गंगा में स्नान करने के दौरान डूब गया ۔۔ घटा को लेकर एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन गंगा नदी में शुरू कर दिया गया है स्थानीय चौक थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। युवक की तलाश गंगा नदी में की जा रही है लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चला। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 6:30 बजे चार दोस्त गंगा स्नान करने के लिए चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत कंगन घाट पर आए थे इस स्नान के दौरान गंगा रंजन कुमार गंगा में तैर रहे पॉलिथीन को निकालने की कोशिश कर रहा था ۔۔इसी दौरान गंगा नदी धारा में डूबने लगा गंगा नदी में काफी संख्या में लोग स्नान कर रहे थे लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन युवक डूब गया ۔۔۔




