प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने फसल लूटने से मना करने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे गोली लगने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा की है। बताया जाता है कि किसान मनोज कुमार मुकुल अपने परिजनों के साथ खेत पर गया हुआ था तभी उसके गांव के ही दबंग छोटे महतो, दिनेश महतो समेत आधा दर्जन लोग पहुंचा और उसके खेत में लगी मकई की फसल काटने लगा जब इसका विरोध इन लोगों के द्वारा किया गया। विरोध करने से नाराज दबंगों ने हथियार से आधा दर्जन राउड फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में मनोज कुमार को एक गोली सिर में लग गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में आ गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल के परिजनों ने कहा कि वर्षों से वो खेत में फसल लगाते रहे हैं लेकिन उन लोगों के द्वारा जबरन अपनी जमीन बताकर फसल लूटने पहुंच गया था जिसका विरोध करने पर गोली मार दी गई। फिलहाल घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट- घायल के परिजन




