ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। सदर अस्पताल हाजीपुर से स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण एक नवजात बच्चा अस्पताल से गायब हो गया जिसको लेकर गायब नवजात बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने के पुलिस अधिकारी मौक़े से पहुँचकर मामलें को शान्त करवा दिया है हालांकि की परिजन अभी भी अस्पताल में बच्चे की मांग को लेकर डटे हुए हैं। बताया गया है कि डिलीवरी वार्ड में प्रसव के लिए सदर थाना क्षेत्र के गौसपुर इजरा गाँव निवासी मुकेश ठाकुर की पत्नी पिंकी देवी को बीते मंगलवार की रात में भर्ती कराया गया है वही बुधवार की सुबह तकरीबन पांच बजे से महिला ने लड़का को जन्म दी थी
जिसका हालात ठीक नहीं होने के कारण उसे शिशु वार्ड में भर्ती कराया दिया गया था। जब परिजनों ने उसे दूध पिलाने के लिए बेड पर गया तो बच्चा नही था जिसको लेकर सभी भौचक्के हो गए और अस्पताल परिसर में हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। वही अस्पताल प्रशासन के द्वारा बताया गया है कि बच्चा मिस्टेक से दूसरे पेसेंट लेकर चला गया है जो मंगवा कर परिजनों को सुपुर्द करने की बात कही है।




