जैविक कॉरिडोर योजना के तहत जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र का उद्घाटन।

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में जैविक खेती कर सब्जी उपजाने वाले किसानों को सही दाम मिल सके इसको लेकर आज जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया। जैविक कॉरिडोर योजना अंतर्गत शहर के खातोपुर में जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा ने फीटा काटकर किया ।

डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं बेगूसराय में जैविक खेती के प्रति किसान काफी जागरूक हैं और यहां सब्जी की खेती अधिक होती है। ऐसे में किसानों को उचित मूल्य मिल सके और सब्जी की बिक्री सही से हो सके इसको लेकर जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र खोला गया है ताकि एक साथ। किसान यहां पहुंच सके और उत्पाद को बेच सके। जैविक खेती करने से जहां किसानों को तो फायदा मिल ही रहा है इसके साथ ही उपभोक्ताओं को भी इसका काफी लाभ मिल रहा है।
बाईट- रोशन कुशवाहा डीएम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment