मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
9 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष मेला, ऐतिहासिक होगा इस बार का पितृपक्ष मेला:- जिलाधिकारी
गया- आगामी 9 सितंबर से शुरू होने वाले गया का विश्व विख्यात पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने गया समाहरणालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों के बारे में बताया। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने कहा कि इस बार पितृपक्ष मेला ऐतिहासिक रहेगा। इस बार बिहार का पहला रबड़ डैम फल्गु नदी में बनकर तैयार हो गया है जहां से पिंडदानी अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध व तर्पण कर सकेंगे ।

जिलाधिकारी ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए आवासन व्यवस्था, टेंट सिटी की व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति एवं स्वच्छता व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था ,विद्युत व्यवस्था यातायात एवं परिवहन सड़क निर्माण व विधि व्यवस्था को लेकर बेहतर तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों के लिए सूचना केंद्र भी बनाया गया है जबकि भगदड़ बचाव हेतु संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर कार्य योजना बनाई गई है जिसमें एनडीआरएफ एसडीआरएफ के सहयोग से पानी में डूबने की घटनाओं को रोकथाम हेतु कार्य योजना बनाए गए ,साथ ही पिंडदान ऐप भी लॉन्च हुआ है, जो घर बैठे पितृपक्ष मेला के संबंध में सभी तरह की सूचना उपलब्ध हो सकेगा ।
बाइट—- डॉ. त्यागराजन एसएम, डीएम गया
रिपोर्ट – – – मनोज कुमार
गया




