शंखनाद ब्यूरो बांका :-
बांका जिला के रजौन प्रखंड अंतर्गत राजद स्थित कार्यालय में मंगलवार को एक अहम बैठक आहूत की गई। जहां राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं समेत पंचायत समिति ,कई पूर्व मुखिया, और राजद के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के बीच राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जहां सर्वसम्मति से फिर एक बार पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बबलू चंद्रवंशी को सर्वसम्मति से दोबारा अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने की शपथ भी लिया। जबकि बबलू कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए। वह सीधे कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच मिल रहे हैं ताकि जनता और उनके बीच एक सामंजस बन सके। वही इस अवसर पर लकड़ा पर घड़ी के पूर्व मुखिया जवाहर यादव, दिवाकर यादव, अवधेश यादव, भैरव सिंह, मिलन यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




