संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुज़फ्फरपुर मे अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर,प्रशिक्षु डीएसपी व सीओ ने खाली कराया कब्जा
दोनवां में वर्षो से चले आ रहे जमीन विवाद सुलझाया
मुज़फ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दोनमा गांव में भूमि सुधार उप समाहर्ता पूर्वी के आदेश पर प्रखंड के रघुनाथपुर दोनमा गांव में सीओ और प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में घर को अवैध कब्जा से मुक्त कराया।
दरअसल मामला रघुनाथपुर दोनवां गाँव वार्ड 10 में दो पट्टीदारों में वर्षो पुराना जमीनी विवाद सोमवार अंतिम रूप से समाप्त कराया गया।। डीसीएलआर के आदेश पर भारी संख्या में पहुँची सकरा पुलिस ने मजिस्ट्रेट सीओ संजय कुमार की मौजूदगी में मो मुस्ताक की बने घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। मो मुस्ताक ने आरोप लगया कि मेरे दादा मो निसार ने 1969 में ही यह घर बनाया था। तब से हम इसमें रह रहे थे। कहा कि मैंने अधिकारियों से काफी गुहार लगाई पर घर से एक भी सामान बाहर नही निकाल पाए। कोई सूचना भी नही दिया और अचानक घर तोड़ दिया गया। मो नौशाद ने कहा कि यह जमीन मेरा है। जिसपर वे लोग सालों से कब्जा जमाए हुए थे। इसलिए मैंने डीसीएलआर के यहां शिकायय की। जिसके बाद सीओ साहेब और थानेदार साहेब ने हमको न्याय दिलाकर बड़ी झंझट से बचाया है। मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में कई बार जनता दरबार मे भी खाली करने को कहा गया। थानेदार द्वारा भी समझाया गया। पर वे लोग अतिक्रमण मुक्त नही कर रहे थे। पूर्व मे सूचना के बाद ही अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
बाइट -अतिक्रमणकारी परिवार




