पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-
अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लूट के दो बाइक व मोबाइल भी बरामद
सिमुलतला थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह के पांच सदस्यों को लूटे गए दो बाइक एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि 9 अगस्त को सिमुलतला थाना क्षेत्र के लहावन गांव के समीप माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी जो ग्राहकों से कलेक्शन कर 54120 रुपए लेकर बाइक से अपने कार्यालय लौट रहा था। तभी तीन हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर कर्मी से नगदी रुपए एक मोटरसाइकिल टैब मोबाइल सहित अन्य सामग्री लूट लिया था। जबकि 21 अगस्त को ही लाहावन में दूध विक्रेता से तीन हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी कर बाइक व मोबाइल की लूटपाट की थी।

पुलिस ने दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त कांड का अनुसंधान किया और घटना में शामिल पांच लुटेरों को लूटे गए दो मोटरसाइकिल एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लुटेरे की पहचान मुंगेर जिले के टेटिया बंम्बर निवासी अमन कुमार, देवघर जिले के सरामा निवासी धर्मेंद्र कुमार रवानी, रोशन कुमार टेटिया बम्बर मुंगेर, सिदजनू कुमार टेटिया बंम्बर मुंगेर, शिवम कुमार टेटिया बंम्बर मुंगेर शामिल है।
जबकि इस घटना में शामिल सिमुलतला निवासी पंकज कुमार, देवघर के जसीडीह निवासी बिक्कू सिंह, प्रमोद यादव, पप्पू यादव सभी लोग फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।




