मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
किसी समारोह मे मुखिया पति का हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल, वीडियो के आधार पर पुलिस मामले का छानबीन मे जुटी! यह मामाला है गया जिले के नीमचक थाना क्षेत्र के सरेन पंचायत के मझौली गांव की है!

गया जिले के नीमचक बथानी अनुमंडल सरेन पंचायत के मझोली गांव का एक हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल! हम आपको बता दे कि यह हर्ष फायरिंग का लाईव वीडियो किसी समारोह का है, मिली जानकारी के अनुसार सरेआम पुलिस को खुलेआम चुनौती देकर हर्ष फायरिंग करने वाला ब्यक्ति कोई और नहीं है, गया जिले के नीमचक बथानी सरेन पंचायत के मुखिया का पति है! वही इस हर्ष फायरिंग के मामले पर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और वीडियो के आधार चिन्हित कर मुखिया पति को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है!




