पटना में चोरों का बढा उत्पात,कई जगह चोरी की घटना बढ़ी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

पटना– खबर दानापुर से है जहाँ चोरों ने बंद घर का ताला को तोड़कर घर में रखे कीमती सामान लेकर चलते बने…. घटना दानापुर के बीबीगंज की है….. घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि दानापुर के बीबीगंज के रहने वाले स्व. कमल कुमार के बंद घर में चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में घुस गया और फिर घर में रखे बक्से के ताला तोड़कर उसमे रखे 3 लाख नगद समेत सोने के जेवरात 5 लाख के सामान लेकर चम्पत हो गए…. घर की मालकिन निर्मला देवी ने बताया की कुछ दिनों के लिए घर के लोग अपने परिचित के यहाँ गए हुए थे….

गौरतलब है कि इस चोरी से निर्मला देवी के परिवार पर विपदा टूट पड़ी…. इस महीने के 6 तारीख को निर्मला देवी के छोटा बेटा गणेश नहाने के क्रम में गंगा नदी में डूब गया था जिसका शव भी नहीं मिल पाया था…. इसके अलावे साल भर पहले निर्मला देवी के पति स्व. कमल कुमार जो दुबई में काम करते थे, उनका वही पर इंतेकाल हो गया था…. अचानक इतने सारे टूटे विपदा से सारा परिवार निशब्द है….. सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस मौके पर पहुँच जाँच में जुट गयी है….. स्थानीय लोगों की माने तो बीबीगंज में स्मैकियर की संख्या काफी बढ़ गयी है…. आये दिन बीबीगंज में चोरी की घटना घटती ही रहती है…।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें