डीलर पर अपराधियों ने चलाई गोलियां,बाल बाल बचे डीलर!

SHARE:

रिपोर्ट — निलांबुज कुमार झा :-

  • अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग कर फैलाया दहशत
  • मामला जमीन विवाद से जुड़ा है

संस,नाथनगर : मधुसूदनपुर इलाके के भतोड़िया बायपास पूजा ट्रेडर्स के समीप सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक जनवितरण प्रणाली के डीलर को अपना निशाना बनाया। अपराधियों ने उस पर ताबड़ तोड़ तीन गोलियां चला दी।गनीमत अच्छा था की डीलर को एक भी गोली नही लगी।उन्हे हाथ और पैर में सिर्फ छीटा लगा है।जिससे वह आंशिक रूप से जख्मी हो गए। आनन फानन में डीलर थाना पहुंचे और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की जांच की,लेकिन वहां एक भी खोखा नही मिला।


घटना को लेकर भतोड़िया निवासी डीलर दयानंद यादव ने बताया कि सुबह छह बजकर 20 मिनट पर पुरानी सराय से अपने पुराने घर भतोड़िया दुकान खोलने एवं पूजा करने मंदिर जा रहे थे। कंझिया चौक बायपास के आगे पूजा ट्रेडर्स के समीप नूरपुर निवासी अशोक यादव मिल गए तो उनसे खड़े होकर बात करने लगे।इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन व्यक्ति आ गए और ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दी।जिसमे मैं बाल बाल बच गया,लेकिन गोली का छीटा शरीर पर कई जगह लगे।उन्होंने बताया कि बाइक पर पीछे जो बैठा था, उसे मैं पहचान रहा हूं जो मेरे गांव क छंगरू उर्फ अनवर है। जिससे पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा है।अन्य दो व्यक्ति को नही पहचान पाए।
मुझे पूर्ण विश्वास है की छंगरू ने ही जमीन विवाद को लेकर जान मारने की नियत से मेरे उपर जानलेवा हमला करवाया है।
वहीं ओपी इंचार्ज महेश कुमार ने बताया घटना की सूचना मिली है।मामले की सघन पड़ताल की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment