विश्व संस्कृत पखवारा के अवसर पर एक संगोष्ठी सम्मान समारोह!

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट :-

जहानाबाद के एक निजी स्कूल वेंकटेश्वर नगर के सभागार में आज विश्व संस्कृत पखवारा के अवसर पर एक संगोष्ठी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
इस इस अवसर पर समारोह का उद्घाटन विद्यालय के निदेशिका राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ इंदु कश्यप एवं अध्यक्ष डॉ एसके सुनील ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य विजय प्रसाद ने किया। 
इस अवसर पर डॉ सुनील ने कहा कि संस्कृत भाषा से ही भारतीय संस्कृति का संचार होता है। इसके बिना संस्कृति संभव नहीं है। 


डॉ कश्यप ने संस्कृत भाषा को समृद्ध भाषा बताते हुए इसके विकास पर बल दिया। 
इस समारोह में संस्कृत विद्वान पंडित अमरेश कुमार, पंडित नारायण निराला, पंडित उपेंद्र कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 
संगोष्ठी मे मनोज पाठक, सुधांशु मिश्रा, सहित गणमान्य लोगों ने संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के बच्चों के संस्कृत में मंत्रोच्चारण एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। विद्यालय के छात्रा सरस्वती वंदना में आरती कुमारी स्वागतगान में परी, प्रियांशु, रिया, सृष्टि, सपना ने किया।
दहेज प्रथा मे श्रृष्टि कुमारी, नल प्रदूषण मे सपना कुमारी श्लोक गायन मे सलोनी कुमारी, श्रेया कुमारी, मुस्कान कुमारी, प्रियांशी कुमारी, दीपाली कुमारी, ने की। 
आगत अतिथियों का स्वागत भाषण मनोज पाठक ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सम्मिलित सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Join us on:

Leave a Comment