स्नातक पार्ट 1 और 2 के रिजल्ट को सही करवाने के लिए ABVP ने सौंपा ज्ञापन!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय मेंअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ने एस बी एस एस कॉलेज इकाई के प्रतिनिधि द्वारा एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य को स्नातक पार्ट 2 एवं पार्ट वन के छात्रों का रिजल्ट सही करवाने को लेकर कॉलेज इकाई के प्रतिनिधि के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे मौके पर उपस्थित नगर सह मंत्री कमल कश्यप ने कहा आए दिन विश्वविद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्या जा रहा है 2 महीने के बाद भी गलत तरीके से अब्सेंट किए गए छात्रों का रिजल्ट अभी तक सही नहीं किया गया जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और आगे रिजल्ट सही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कॉलेज इकाई अध्यक्ष कन्हैया कुमार एवम कार्यालय मंत्री राजा कुमार ने कहा बड़ी संख्या में छात्रों का रिजल्ट अब्सेंट कर दिया गया है जो कि गलत है। और छात्रों को विश्विद्यालय और महाविधालय का चक्कर लगवा जा रहा है विश्वविद्यालय और महाविधालय प्रशासन जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित को अनदेखा नहीं करेगी एवं पूर्ण जोड़ तरीके से इसका विरोध करेगी। मौके पर मौजूद छात्रा रूबी कुमारी ने बताया उनका रिजल्ट प्रमोट कर दिया गया है जबकि छात्रा का कहना है की हमने सभी एग्जाम अच्छे से दिया था फिर भी ऑनर्स सब्जेक्ट मै मुझे 1 नंबर दिया गया है जिससे मेरे भविष्य को लेकर परेशान हूं। मौके पर उपस्थित एसबीएसएस कॉलेज के छात्र संघ इकाई प्रतिनिधि गौरव कुमार,रौशन कुमार, सौरभ कुमार अमर कुमार सत्यम एवं कई कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद थे।
बाईट छात्र नेता

Join us on:

Leave a Comment