मेजर ध्यान चंद जयंती पर खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में खेल गांव के रूप प्रसिद्ध बरौनी खेल गांव में राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर स्थानीय नेशनल स्पोर्ट्स क्लब के बैनर तले खिलाड़ियों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता सह आगंतुकों का स्वागत कोच दीपक कुमार ने किया। इस दौरान कबड्डी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्लब से जुड़े लगभग आधा दर्जन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कोच दीपक ने बताया कि राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हांसिल करने वाले खिलाड़ी छोटी कुमारी, अंडर -19 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मुकाम हासिल किए खिलाड़ी जूही कुमारी, अंदर 17 अंतर्गत भावना कुमारी, ज्योति कुमार, दिलखुश कुमारी जबकि अंदर 14 के तहत अनुष्का कुमारी, रोहन कुमार सहित बिहार स्टेट चैंपियनशिप में 47 वां स्थान प्राप्त करने वाले प्रिंस कुमार एवं राष्ट्रीय पटल पर उत्कृष्ट प्रर्दशन से अपना विशिष्ट स्थान बनाने वाले खिलाड़ी अनुराग कुमार को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्थानीय समाजसेवी, विभिन्न संगठनों समेत आयोजन समिति से जुड़े कई गणमान्य मौजूद रहे।
बाईट- खिलाड़ी

Join us on:

Leave a Comment