बिपिन कुमार की हत्या से शोकाकुल परिजनों से मिले MLC अशोक कुमार!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-

नवादा 29 अगस्त । पकरीबरावां प्रखण्ड अंतर्गत कोननपुर पंचायत के बढ़ौना गाँव निवासी विपिन कुमार की निर्मम हत्या पर नवादा एमएलसी अशोक कुमार ने दुःख प्रकट करते हुए हत्यारों के विरुद्ध कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है । आज बढ़ौना गाँव पहुँच कर उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और इस दुःख की घड़ी में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।

उन्होंने मृतक के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हत्यारों को सजा दिलाने के लिए हमने नवादा के पुलिस अधीक्षक से बात की है और बस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है । उन्होंने बताया कि नवादा एसपी को मामले का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है । उन्होंने मांग की है कि मौजूदा तनाव की स्थिति को देखते हुए बढ़ौना और कोननपुर के बीच अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाय ताकि यहां शांति बनी रहे । मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि विपिन कुमार की हत्या कांड का उद्भेदन त्वरित गति से किया जायगा । इन लोगों ने मृतक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शीघ्र न्याय दिलवाने का भरोसा दिया । मौके पर योगेन्द्र प्रसाद यादव , कुंदन राय दिनेश यादव समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्त्ता मौजूद थे ।

Join us on:

Leave a Comment