राजस्थान से लाई जा रही शराब भरी कंटेंनर जब्त, चालक गिरफ्तार!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर के कोइलवर थाना के गीधा ओपी पुलिस ने शराब मामले में एक बड़ी कारवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 30 स्थित कायमनगर के पास शराब से भरा एक मिनी कन्टेनर गाड़ी को जब्त किया है। बताया जा रहा है शराब लोड कंटेनर के साथ चालक रमेश जो राजस्थान का रहने वाला है को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर पर लगभग चार सौ पेटी शराब है जो इम्पेरियर गोल्ड ब्रांड का है।

पुलिस की इस कारवाई से शराब कारोबारियों में हड़कम्प मच गया है। इस बाबत गीधा ओपी थाना प्रभारी पूनम कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदे कंटेनर कायमनगर के पास खड़ी है। सूचना मिलते ही त्वरित कारवाई किया गया व शराब से लदे कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। साथ ही ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ड्राइवर से पूछ-ताछ कर रही है।हालांकि पुलिस ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है। 

Join us on:

Leave a Comment