धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज रविवार को मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा के अध्यक्ष अभिषेक जैन,सिद्धि शाखा की अध्यक्षा अर्चना मवांडिया,उदय शाखा के अध्यक्ष श्री शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में व संयोजकों के उत्साही संयोजन में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया सैंडिस कंपाउंड के पास किया गया। इस कार्यक्रम में हर वर्ग का युवाओं ने भाग लिया। सिद्धि शाखा अध्यक्षा अर्चना मवांडिया ने कहा कि इस वर्ष यह कार्यक्रम भारत के विभिन्न छोटे एवं बड़े शहरों के साथ साथ मंच की अंतर्राष्ट्रीय शाखाओं द्वारा भी आयोजित किया गया। मंच के युवा साथियों में साइक्लोथॉन कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह दिखा। शाखा अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि आज के युवाओं की उपस्थिति को देखकर यह प्रतीत होता है खेलकूद एवं शारीरिक स्वच्छता की जागरूकता के प्रति देश को एक बड़ा संदेश जाएगा।

इसी कड़ी में संयोजक प्रिया जैन ने बताया कि साइक्लोथोन कार्यक्रम को पूरे जोश के साथ सभी युवा साथी उत्साहित थे और समाज को सकारात्मक संदेश देने के हिसाब से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सह सचिव अंकित भिवानीवाला ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वस्थ और तंदरुस्त रखने का प्रयास है।उदय शाखा अध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने कहा कि आज भागलपुर में एक कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया।
आज के साइक्लोट्रॉन कार्यक्रम के सफल आयोजन में नवयुग विद्यालय आनंदराम ढांढनिया सरस्वती शिशु मंदिर,कंप्यूटर टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, आशीर्वाद निशुल्क शिक्षण संस्थान, माउंट जिआन एकैडमी प्लस टू के बच्चों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मारवाड़ी युवा मंच शाखा अध्यक्ष अभिषेक जैन के आलावा श्री राजीव कांत मिश्रा जी,आस्था राइडर्स से डॉक्टर ओबेद अली और डॉक्टर वर्षा सिन्हा,डॉक्टर शैलेन्द्र नाथ,गोपाल कृष्ण झा, कुणाल सिंह,अश्वनी खटोर,अर्चना मवांडिया शैलेश मिश्रा, संजीत पाठक,कोरम,अंकित भिवानीवाला, राहुल अग्रवाल,विनय डोकानिया,मोहित नरनोली, सुमित तोदी,राजीव गर्ग,प्रिया जैन, साक्षी अग्रवाल, खुशबू डोकानिया,रेणु बजाज, अम्बिका शेखर, गुंजन भिवानीवाला,आयुष केजरीवाल,रोहिणी भिवानीवाला, अभिषेक सफ्फर, विकास छापड़िया,मनीष बरबरिया और नितिन भुवानिका मोजूद थे।




