ऑटो की ठोकर से व्यवसाई की मौत!

SHARE:

बेतिया पश्चिमी चंपारण से
अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-

मझौलिया में ऑटो की ठोकर से युवक की मौत

एनएच 727 के थरेसरी चौक की घटना

शमाँ ड्रग्स जवकटीया का प्रोपराइटर है मृत युवक

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा

मझौलिया।शुक्रवार की रात 09 बजे के करीब एनएच 727 के जवकटिया चौक के निकट केला लदे ऑटो की चपेट में आने से शमाँ ड्रग्स हाउस जवकटिया के प्रोपराइटर मो. नाबाब (27)वर्ष की घटना स्थल पर मौत।मेडिकल सोप बंद कर बाइक से लौट रहे थे तभी थरेसरी चौक पर तेज रफ्तार ऑटो ने ठोकर मार दी। बाइक चालक नबाब के सिर पर गहरा जख्म हो गया।अत्यधिक श्राव होने के कारण उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने ऑटो को अपने कब्जे में लिया है।अवर निरीक्षक इकबाल खान ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव को शनिवार के दिन परिजनों को सौंप दिया गया।घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो सड़क किनारे लगाकर फरार हो गया। मृत युवक फिरोज आलम पेशे से किसान है।व्यवहारिक होने के कारण मो. नबाब की असामयिक मौत पर पंचायत में मातमी सन्नाटा पसरा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें