बूढ़ी गंडक में डूबे युवक का शव SDRF ने किया बरामद!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर
बिहार

बूढ़ी गंडक नदी मे डूबे युवक का शव 19 घंटे के बाद एसडीआरएफ क़ी टीम ने बरामद कर लिया. मृत युवक पुरानी बाजार निवासी गौरव कुमार सिकंदरपुर स्थित सीढ़ी घाट में नहाने के दौरान गुरुवार दोपहर डूब गया था. युवक का शव शुक्रवार क़ी सुबह 11.40 मिनट पर उसी जगह से एसडीआरएफ क़ी टीम ने बरामद किया जँहा पर वो गुरुवार को डूबा था. सिकंदरपुर ओपी प्रभारी ने शव को एसकेएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही परिजनों का रों रों कर बुरा हाल है. बता दे क़ी पुरानी बाजार निवासी बृज किशोर सुलतानिया के एकलौटे पुत्र गौरव सुलतानिया गुरुवार को एक परिचित के दाह संस्कार मे शामिल होने सिकंदरपुर स्तिथ सीढ़ी घाट पहुंचे थे जँहा दाह संस्कार के बाद नहाने के दौरान वो बूढ़ी गंडक नदी मे डूब गया था. एसडीआरएफ क़ी टीम गुरुवार से ही शव को ढूंढ रही थी मगर उसे सफलता शुक्रवार को मिली।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment