प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में सरकारी मध्य विद्यालय में कई दिनों से मध्यान भोजन बंद रहने से नाराज होकर छात्रों ने एसएच 55 जामकर जमकर हंगामा किया । घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय किल्ली पहाड़पुर गांव की है। मध्यान भोजन नहीं मिलने से नाराज छात्र छात्राओं ने बेगूसराय रोसरा एसएच 55 को पहाड़पुर मोहनपुर गांव के बीच जाम कर दिया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि स्कूल ड्रेस में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़कों पर पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर जाम कर दिया है और विद्यालय प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय के प्रधान के द्वारा बिना चार्ज दिए चले गए हैं जिसके बाद से मध्यान भोजन लगातार बंद है बच्चों की शिकायत के बावजूद स्कूल में मध्यान्ह भोजन नहीं बन रहा है इसी से नाराज होकर आज सड़क को जाम किया गया है कहा यह भी जा रहा है कि मध्यान भोजन की राशि एच एम के द्वारा निकाली गई थी और चार्ज भी नहीं दी गई इसी वजह से स्कूल में मध्यान्ह भोजन बंद है। जाम की वजह से एस एच 55 पर वाहनों की कतार लग गई है जाम की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
बाईट- छात्रा
बाईट- छात्रा
बाईट- स्थानीय निवासी




