मोकामा :- ब्राउन शुगर समेत दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-

मोकामा :- वाहन चेकिंग के क्रम में ब्राउन शुगर समेत दो तस्कर गिरफ्तार!

मोकामा के पंचमहला ओपी ने वाहन चेकिंग के दौरान बीती रात दो लोगों को हिरासत में लिया जिनकी तलाशी लेने पर कई पैकेट में ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थ जब्त किया गया है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया की वरीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार बीती रात पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी तस्करों के आवागमन की सुचना प्राप्त हुई, पुलिस ने गहनता से जाँच शुरु की, और प्राप्त इनपुट के आधार पर एक अपाचे बाईक को रोका गया, जिस पर सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, उनके बैग से कई पाउच मादक पदार्थ बरामद हुये जिसमें लगभग 30 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीसराय के कवईया थाना निवासी कुमार सानू सिन्हा और अभिनव कुमार के रूप में हुई है, बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुये बताया की पुलिस जाँच कर रही है की उक्त आरोपियों ने कहाँ से मादक पदार्थों की खरीद की और कहाँ बेचने वाले थे तथा इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैँ!

Join us on:

Leave a Comment