प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में दिनदहाड़े हुए फायरिंग में एक युवक को पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के मंडल कारा के सामने की है। घायल युवक की पहचान जेल गेट के सामने रहने वाले रामचंद्र महतो के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। वह पड़ोस के खगड़िया जिले में हाजत में काम करता है। किसी कारण से आज वह अपने काम पर नहीं गया था। जख्मी युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जेल गेट के सामने दो गुटों में भिड़ंत हुई थी। इसी लड़ाई झगड़ा को देखने के लिए राजा कुमार वहां पहुंचा था तभी भीड़ से गोली चली और उसके पैर में लग गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।हालांकि गोली किसने चलाई और किस वजह से वहां पर झगड़ा हो रहा था इन बातों का अभी पता नहीं चल पा रहा है। नगर थाना के पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाईट- राजा कुमार,घायल




