सृजन घोटाला में बांका कॉपरेटिव बैंक के अशोक कुमार अशोक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

2017 में उजागर होने वाला 900 करोड़ का सबसे बड़ा सृजन घोटाला में बांका कॉपरेटिव बैंक के अशोक कुमार अशोक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार!

भागलपुर के सबसे बड़े सृजन घोटाले में कई लोगों को सजा दी जा चुकी है, कई लोगों को सजा के बिंदुओं पर रखा गया है उसी बाबत आज भागलपुर के सृजन घोटाला मामले में सीबीआई की दबिश फिर से चालू हो गई है। कॉपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार अशोक को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आज सदर अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया था ।कोर्ट के आदेश पर सीबीआई 8 दिनों से छानबीन कर रही थी, बताते चलें कि 900 करोड़ रुपए का सृजन घोटाला 2017 में उजागर हुआ था तब से लेकर आज तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है साथ ही कई लोगों के अवैध संपत्ति को सरकार ने जप्त भी किया। इसी बाबत आज बांका के कॉपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार अशोक को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था।

Join us on:

Leave a Comment