जबलपुर तथा रानी कमलापति से गया के लिए चलेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन।

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट :-

बरौनी

पितृपक्ष मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जबलपुर एवं रानी कमलापति से गया के मध्य पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।उक्त विभागीय जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी और कहा रानी कमलापति और गया के मध्य गाड़ी संख्या 01659/ 01660 रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल तथा जबलपुर और गया के मध्य गाड़ी संख्या 01709/ 01710 जबलपुर -गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।गाड़ी संख्या 01659 रानी कमलापति-गया स्पेशल (04 ट्रिप) रानी कमलापति से दिनांक 09, 14, 19 और 24 सितंबर, 2022 को 13.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.30 बजे गया पहुंचेगी।इसी तरह गाड़ी संख्या 01660 गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल (03 ट्रिप) दिनांक 12, 17 एवं 22 सितंबर, 2022 को गया से 14.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.25 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।गया और रानी कमलापति स्पेशल के बीच यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन,सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए चलेगी।इसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 08 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच लगेंगे।गाड़ी संख्या 01709 जबलपुर -गया पितृपक्ष स्पेशल (03 ट्रिप) जबलपुर से दिनांक 11, 16 एवं 21 सितंबर, 2022 को जबलपुर से 19.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.30 बजे गया पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 01710 गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल (04 ट्रिप) दिनांक 10, 15, 20 एवं 25 सितंबर, 2022 को गया से 14.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी । जबलपुर और गया स्टेषन के मध्य यह स्पेशल ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए चलेगी । इसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 08 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच लगेंगे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें