जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता के कोर्ट का किया निरिक्षण!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता, पश्चिमी के न्यायलय का किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश

मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने आज भूमि सुधार उप समाहर्ता पश्चिमी न्यायलय का निरीक्षण किया। उन्होंनें निदेश दिया कि दाखिल खारिज वाद को निर्धारित समय से पूर्व ससमय निष्पादित करें।

पूर्व से चले आ रहे लंबित दाखिल खारिज वाद को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का आदेश दिया गया। उत्पाद के अधिहरण प्रक्रिया भी पूर्ण नहीं हो पाने की स्थिति में निर्देश दिया गया कि अविलंब उत्पाद विभाग से समन्वय स्थापित कर इसे निष्पादित करे।

डीसीएलआर पश्चिमी ने बताया कि रासायनिक विश्लेषण प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध नहीं हो पाता है जिसे कारण अधिहरण की निष्पादन प्रक्रिया धीमी गति होती है।

जिला पदाधिकारी ने उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि ससमय रासायनिक विश्लेषण प्रतिवेदन डीसीएलआर कार्यालय में उपलब्ध कराये।

मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी

Join us on:

Leave a Comment