रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
भाजपा सांसद निशिकांत ने आतंकवादी व नक्सलियों का सरगना बताया जय
अवैध खनन के मामले में रांची समेत एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापे
रांची : झारखंड में सत्ता की राजनीति से जुड़े लोगों का करीबी माने जाने वाले चर्चित कारोबारी प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी के रांची में हरमू स्थित ठिकाने से ED को एके-47 हथियार मिला है, जिससे सब हैरान है। वहीं, भाजपा ने नक्सलवाद और आतंकवाद से लिंक होने का आरोप लगाते हुए इसकी NIA से जांच कराने की मांग की है।
दरअसल, केंद्रीय प्रवर्त्तन निदेशालय (ED) की टीम अवैध खनन से जुड़े मामले में बुधवार सुबह से रांची समेत एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी रांची के अलावा झारखंड-बिहार समेत अन्य दूसरे राज्यों के ठिकानों पर चल रही है। यह छापेमारी सत्ताशीर्ष से जुड़े प्रेम प्रकाश और अन्य ठिकानों पर भी चल रही है। प्रेम प्रकाश का सूबे के नौकरशाह और सियासी दलों में मजबूत पकड़ मानी जाती है और अपने प्रभाव से उनपर कई अनुचित काम कराने का आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं। बताया गया है कि रांची के अरगोड़ा और अशोकनगर समेत 11 स्थानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और अन्य से पूछताछ के बाद ईडी की ओर से आज नए सिरे से छापेमारी की जा रही है।
भाजपा ने कहा- NIA करे जांच
प्रेम प्रकाश के घर से हथियार बरामदगी के बाद भाजपा ने NIA जांच की मांग की है। गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री जी और उनके पारिवारिक मित्र अमित अग्रवाल जी के सहयोगी झारखंड के दलालों के सरगना प्रेम प्रकाश जी के यहां सूत्रों के अनुसार ईडी ने AK-47 बरामद किया है, यानी वह आतंकवादी और नक्सलियों का सरगना है। एनआईए को जांच अपने हाथों में लेना चाहिए।




