मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय भदेया के प्रभारी कपिल प्रसाद जानलेवा हमला।
गया जिला के बाराचट्टी प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय भदेया विद्यालय प्रभारी के साथ असामाजिक तत्व के लोगों ने क्लास रूम में घूसकर मारपीट एवं जाति सूचक गाली देने का काम किया। मामला एक आधार कार्ड पर हस्ताक्षर कराने को ले कर हुई। शिक्षक प्रभारी कपिल प्रसाद में पूछा कि जिस आधार कार्ड पर हमसे हस्ताक्षर करवाए जाने की बात है वो व्यक्ति इस विद्यालय का स्टूडेंट नहीं है। इसलिए मैं साइन नहीं करूंगा इसी बात को लेकर असामाजिक तत्व ग्रामीण व्यक्ति ने शिक्षक कपिल प्रसाद प्रभारी को कॉलर पकड़कर क्लास रूम से बाहर निकाला दो थप्पड़ लगा दिया,और जातिसूचक गाली गलौज किया धमकी भरे लफ्जों में कहा कि अगर तुम्हें अकेले देख लेंगे खैर नहीं तुम सोच लेना तुम्हें क्या होगा। घटना को लेकर मध्य विद्यालय का पूरा शिक्षक शिक्षिकाएं डर गए हैं।
और शिक्षक ने कहा कि हमें मार खाकर गाली सुनकर इस विद्यालय में शिक्षा नहीं देनी जब हमें खुद अपने जान की सुरक्षा नहीं हम शिक्षा इस चित्र में कैसे दे सकते हैं मारपीट की घटना को विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं खाना बना रहे रसोईया और शिक्षिका ने विरोध किया तो असामाजिक तत्व ग्रामीण मौके से भाग गया।
बाइट, विद्यालय प्रभारी कपिल प्रसाद




