भागलपुर में फिर बम धमाका, दो घायल, बड़ी घटना की थी साजिश!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

बम धमाके से गुंजा भागलपुर, दो अपराधी गंभीर रूप से घायल, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी साजिश!

सोमवार की दोपहर काजीचक जर्रापट्टी में अपराधियों के जमावड़े के बीच दो बम धमाके से अफरातफरी का माहोल हो गया। स्वास्थ्य सूत्रों के मुताबिक धमाका जर्रापट्टी के टिंकू मास्टर के गैराज के पास हुई। धमाके की आवाज सुन मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। धमाके में गैराज के पास जुटे दो बदमाशों के गम्भीर रूप से जख्मी होने की बात सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों घायलों को किसी गुप्त जगह पर उपचार कराया जा रहा है। चर्चा है कि एमरोजिया और मुस्तकीमिया नामक बदमाश किसी पोखर से जुड़ी जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष की तरफ से कुछ अपराधियों को इकठ्ठा कर रखे थे। उस दौरान बम, पिस्तौल से लैस अपराधियों के लिए शराब का भी इंतजाम था। तभी वहां एक के बाद एक दो धमाके हुए। धमाका बम बनाते समय हुआ या बम के अचानक गिर जाने या दबाव में आने से हो गया, इसका पुलिस पता कर रही है। धमाका काफी शक्तिशाली था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों, के इरादे और जख्मी बदमाशों का पता करने में जुट गई है। सिटी एसएसपी के निर्देश पर सिटी एएसपी मोजाहिदपुर पुलिस की मदद से धमाके के पीछे का सच जानने का प्रयास कर रहे हैं। घटनास्थल की जांच के लिए विशेष टीम लगाई गई है।

Join us on:

Leave a Comment