मुख्यमंत्री ने पितृपक्ष मेला की तैयारियों का किया निरीक्षण!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पितृपक्ष मेला की तैयारीयो के किए निरीक्षण,
सुरक्षा के कड़े प्रबंध.

गया- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2022 महासंगम की तैयारियों की समीक्षा हेतु गया पहुंचें। मुख्यमंत्री पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचें। जिसके बाद वे सड़क मार्ग से सीधे विष्णुपद मंदिर पहुंचें। विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे फल्गु नदी स्थित देवघाट पहुँचकर कर पितृपक्ष मेला की तैयारियों का जायजा लिए। कोरोना के कारण 2 वर्ष बाद पितृपक्ष मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान सीएम फल्गु नदी में बन रहे रबर डैम का भी जायजा लिए। इसके बाद मुख्यमंत्री समाहरणालय में अधिकारियों के साथ एक बैठक में शामिल होंगे. जिसमें पितृपक्ष मेला की तैयारी एवं जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान गया के जिलाधिकारी डॉ. एसएम त्यागराजन के द्वारा पितृपक्ष मेला को लेकर की गई तैयारियों की पूरी विवरण प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री पितृपक्ष मेला को लेकर दिशा-निर्देश भी देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। आज सुबह से ही मुख्य सड़क मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है. सुरक्षा में कहीं कोई चूक ना हो, इसे लेकर लगातार अधिकारी मुआयना कर रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment