खुद बुलेट प्रूफ़ गाड़ी में और मंत्रियों को नई गाड़ी नहीं मांगने की नसीहत?

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

डिप्टी सीएम तेजस्वी के राजद के मंत्रियों को दिशा-निर्देश पर सुशील मोदी का तंज

पटना : बिहार में महागठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपनी पार्टी राजद कोटे के मंत्रियों के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिस पर सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने तंज कसते हुए कहा है कि खुद बुलेट प्रूफ़ गाड़ी रखे हैं और मंत्रियों को नसीहत दी कि नई गाड़ी नहीं मांगना है। तेजस्वी यादव ने राजद कोटे के कई मंत्रियों की फ़ज़ीहत के बाद ये फैसला लिया था। भाजपा नेता सुशील मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए कहा-खुद बुलेट प्रूफ़ गाड़ी और मंत्रियों को नसीहत की नई गाड़ी नहीं माँगना है ?खुद गिफ़्ट में ज़मीन-मकान और मंत्रियों को कह रहे हैं बुके नहीं किताब। बता दें कि बीते शनिवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक कोड ऑफ़ कंडक्ट जारी कर राजद कोटे के सभी मंत्रियों से इसका पालन करने का निवेदन किया था। दरअसल, महागठबंधन की सरकार आने के बाद से ही राजद के कई मंत्रियों की फजीहत होने लगी है। इसके अलाव पार्टी के कई विधायकों की गिरफ्तारी भी की गई है, जिसके बाद तेजस्वी यादव यह दिशा-निर्देश दिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें