धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-
बी एस एस आर यूनियन के अध्यक्ष कॉमरेड नितिन कुमार के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित!
बी एस एस आर यूनियन भागलपुर के अध्यक्ष कॉमरेड नितिन कुमार का दिनांक 16.8.22 को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वे लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थें। रविवार को दुर्गा चरण हाई स्कूल लाजपत पार्क के पास शोक सभा का आयोजन किया गया। इनमें सैकड़ों की संख्या में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के साथ अन्य संगठन सीटू एवं अनेक प्रबंधक महोदय भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे l इस श्रद्धांजलि सभा को के के झा, डी बी लाल, भास्कर सिंह, रंजीत आचार्य, कुंदन सिंह, राजन सिंह, अमित रक्षित, सुनील, राजीव, शुभम, नीलेश ठाकुर , अमित झा, राजीव, राजेश मिश्रा , विधि सिंह, दशरथ प्रसाद और सेंट्रल लीडर कामरेड अजय कुमार ने इस सभा को संबोधित किया l




