आनंद मोहन मामले में राजद नेताओं से होगी पूछताछ!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

सवालों के घेरे में बिहार की महागठबंधन सरकार

खगड़िया : सहरसा जेल में बंद बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन मामले में महागठबंधन सरकार सवालों के घेरे में है। आनंद मोहन के जेल से बाहर खगड़िया सर्किट हाउस में रुकने के मामले में राजद नेताओं से पूछताछ होगी। डीएम आलोक रंजन घोष ने इसके संकेत दिए हैं। वहीं, परिसदन के केयर टेकर ने अपने बयान में आनंद मोहन को पहचानने से इनकार कर दिया। जांच रिपोर्ट में उसका बयान आया है। इसके बाद डीएम ने केयर टेकर को दोषी मानते हुए उसे पद से हटा दिया। उसकी जगह सर्किट हाउस में दो नए केयर टेकर की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा डीएम ने क्लेक्ट्रेट के नाजिर और सहायक नाजिर पर प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई की बात कही। इन पर आरोप है कि सर्किट हाउस के कमरे बुक करने में नियमों का पालन नहीं किया गया। गौरतलब है कि 11 अगस्त को आनंद मोहन सहरसा जेल से निकले थे। उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी थे। 12 अगस्त को पटना कोर्ट में उन्हें पेश होना था। वे जेल से निकलकर करीब 47 घंटे बाहर घूमते रहे। इस दौरान आनंद मोहन अपने घर गए। खगड़िया सर्किट हाउस में रात बिताई और रास्ते में कई जगह पर स्टॉप किया। सर्किट हाउस में रुकने के दौरान आनंद मोहन की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उनके साथ स्थानीय राजद नेता भी दिखे। परिसदन के रजिस्टर में लवली और चेतन आनंद के नाम पर तीन कमरे बुक कराए गए थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें