आदित्यानंद जी की रिपोर्ट :-
निजी अस्पताल में ईलाजरत महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, चिकित्सक पर लगाया ईलाज में कोताही बरतने का आरोप
सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा के शंकर चौक स्थित एसके हॉस्पिटल में ईलाजरत महिला को मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया गया है। मृतिका के परिजनों का आरोप है की चिकित्सक द्वारा ससुराल वालों के इशारे पर पुत्री का ठीक ढंग से इलाज नहीं किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतिका की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के लौहढी निवासी राहुल कुमार की पत्नी मधु कुमारी के रूप में की गई है। इधर घटना से आक्रोशित मृतिका के मायके पक्ष के लोगो ने अस्पताल के निदेशक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। रीगा थाना क्षेत्र के गोविंदफंदह निवासी मृतिका की मां शैल देवी ने बताया की पुत्री मधु की शादी डुमरा थाना क्षेत्र के लौहढी निवासी राहुल कुमार से बीते 20 मई 2022 में रितिरिवाज के साथ की थी। लेकिन शादी के बाद से ही दहेज के लिए लगातार पति और ससुराल पक्ष के लोगो द्वारा मधु पर दबाव बनाया जा रहा था। इस दौरान कई बार उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम भी दिया गया। शैल देवी ने बताया की ससुराल पक्ष के द्वारा मधु की बेरहमी से पिटाई की गई और इलाज के लिए एस के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन ससुराल पक्ष के द्वारा अस्पताल के चिकित्सक और प्रबंधक से मिली भगत कर इलाज सही से नहीं कराया गया। जिस कारण मधु की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सुबह में ही मधु से बात हुई थी और मधु ने कहा था कि वह पूरी तरह स्वस्थ है। लेकिन 3 घंटे के बाद ही उन्हें मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि मधु की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना पर डुमरा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों में से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वही आक्रोशित को शांत कर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।




