ऑटो और बाईक की टक्कर में 3 महिला समेत 8 जख़्मी!

SHARE:

आदित्यानंद जी की रिपोर्ट :-

ऑटो मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 महिला समेत 8 लोग जख्मी, घटना में मां की गोद से लापता हुआ 3 माह का जख्मी बच्चा

सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के न्यू एनएच-77 परोहा मठ के समीप अनियंत्रित ऑटो-बाइक की आमने सामने की टक्कर मे 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जबरदस्त टक्कर हो गए है। जख्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मियों में मोटरसाइकल चालक दंपति मुजफ्फरपुर जिला के हथौरी थाना क्षेत्र के नरकटिया निवासी वासुदेव साहनी के पुत्र अनिल सहनी, पत्नी रंजना देवी व तीन माह के पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है। वही अन्य जख्मी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के जिला निवासी किशन मुखिया, जयमन‌ देवी, शारदा देवी, नरेंद्र मुखिया व वासुदेव सहनी के रूप में की गई है। मोटरसाइकल पर सवार जख्मी रंजना देवी ने बताया की वो अपने मुजफ्फरपुर जिला स्थित ससुराल से सीतामढ़ी जीवन बीमा कार्यालय में जाने के लिए पति और बच्चे के साथ आ रही थी। इसी दौरान आटो चालक द्वारा एक चार चक्का वाहन को साइड देने के दौरान आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमे बाइक समेत वो पति और बच्चा सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जिसमे तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी महिला ने बताया की उसका 3 माह का पुत्र जो उसकी गोद में था, उसका पता नही चल सका है। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना की सूचना डुमरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस को सूचना मिलते ही डुमरा थानाध्यक्ष जन्मेजय राय पुलिस बल घटनास्थल पहुंचे जख्मियों को स्थानीय लोगो की मदद से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी जख्मियों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्थानीय सत्यम पांडेय ने बताया कि सोनबरसा के तरफ से ऑटो रुनीसैदपुर के तरफ जा रही थी। वही विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क के नीचे खाई में जा गिरा। थानाध्यक्ष जन्मेजय राय ने बताया की दोनो दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें