रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय:-
लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत साढ़ माफ् गांव स्थित तालाब से एक व्यक्ति का शव मिला है।जिसकी पहचान साढ़माफ् गांव निवासी रामानंद झा के पुत्र धनंजय झा के रूप में की गई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि रामानंद झा कल शाम से ही लापता था।जिसका आज शव तालाब से मिला हैं।वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।जानकारी के लिए आपको बता दें कि।कुछ माह पूर्व भी हलसी थाना क्षेत्र में हुए दो हत्याकांड का उद्भेदन अभी तक पुलिस नहीं कर सकी है।शायद यही वजह है की हत्यारों का हौसला सातवें आसमान पर है और हत्यारे हत्या करने से तनिक नहीं हिचकते।फिलहाल मौके पर एएसपी सैयद इमरान मसूद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं।




