धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी – बेखौफ अपराधियो ने सब जज के आदेशपाल को कोर्ट के गेट पर ही गोली मार कर हत्या की,पुलिस जांच में जुटी.
मोतिहारी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियो ने दिनदहाड़े अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के गेट पर सब जज के आदेशपाल को मारी गोली ।गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर । घटना स्थल पर डीएसपी सहित पुलिस पहुच जांच में जुटी ।घटना अरेराज ओपी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही ।गोली की आवाज सुनकर आसपास मची हड़कंप।जख्मी कर्मी की पहचान मोतिहारी अगरवा निवासी संजय ठाकुर के रूप में की गई ।
मोतिहारी जिला के अरेराज अनुमंडल व्यवहार न्यायलय के गेट पर आज सुबह सब जज के आदेशपाल को बाइक सवार अपराधियो ने मारी गोली ।आदेशपाल को गंभीर हालत में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार व आसपास के लोगो के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया ।जहा गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने मोतिहारी रेफर कर दिया।पुलिस के अनुसार कर्मी को दो गोली लगने की बात बताई जा रही है।जख्मी आदेशपाल तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा के बताए जा रहे ।वह अभी मोतिहारी शहर के अगरवा में रहने की बात बताई जा रही है ।जख्मी कर्मी का नाम संजय ठाकुर बताया जा रहा है ।
अनुमंडल व्यवहार न्यायलय के गेट पर बस से उतरते ही पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधियो ने गोली मार दिया ।गोली लगते ही आजपस भगदड़ मच गई ।सूचना मिलते ही डीएसपी घटना स्थल पर पहुचकर जख्मी कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए ।जहा गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर कर दिया गया ।पुलिस घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी सहित वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान में जुटी है।
मोतिहारी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत।
बाइट :— अमरजीत कुमार, अरेराज।




