मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
जमीन नापी के दौरान अज्ञात लोगों ने चलाई गोली। मांझी समाज के लोगो ने न्याय कि लगाया गुहार । गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के पश्चिम नामा गांव में गुरुवार को दोपहर जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। इस संबंध में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमीनी विवाद में गोलीबारी का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर बोधगया थाना कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में स्थानीय लोगो के अनुसार बहुत दिनों से नामा के हरिजन के कब्जे में जमीन था।जिसे कुछ दबंग लोगो के द्वारा कब्जा करने के उदेस्य से नांपी कराई जा रही थी।जब हरिजनों ने इसका विरोध किया तो लोगो ने हरिजनों को खदेड़ते हुए कई राउंड गोलियां चलाई।हालाकि इसमें किसी को गोली नहीं लगी है।इस घटना कि सूचना मिलते ही स्थानीय थाना और अंचल अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए और मामले कि छान बिन मे जुट गए।हालाकि एक वीडियो पुलिस कि मौजूदगी मे भी गोली चलने कि आवाज आ रही है।इस संदर्भ में सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया नामा मे जमीन नापी के दौरान कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा गोली बारी चलाई गई है।इस मामले में माझी समाज के द्वारा आवेदन दी गई है।उक्त मामले कि छान बीन कि जा रही है।और गोली चलाने वाले को चिन्हित कर बहुत जल्द गिरफ्तार कि जाएगी।




