पटना में 29 अगस्त को जदयू कार्यकारिणी की बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

पार्टी के देश भर के नेताओं का होगा जुटान, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

पटना : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बनने के बाद जदयू ने 29 अगस्त को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी है। इस बैठक में देशभर के तमाम जदयू नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में अगले साल होने वाले नागालैंड विधानसभा चुनाव और गुजरात चुनाव पर भी चर्चा होगी। जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि 29 अगस्त को बुलाई गयी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। इस बैठक में जो भी ऐजेंडा लाया जाएगा उस पर विचार विमर्श होगा, साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा होगी। वहीं, 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव और 2025 में बिहार में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें देशभर के जदयू नेताओं का जुटान पटना में होगा। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी शिरकत करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयारी की जाएगी। साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर भी फैसला लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment