कैमरा देखते ही भाग ख़डी हुई वसूली करती पुलिस, एसपी ने दिये जाँच के आदेश!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई

जमुई कैमरा देखते ही चालक को छोड़ भाग खड़ी हुई मवेशी लदे वाहन से अवैध वसूली करती पुलिस

सिकंदरा थाना क्षेत्र के बाराबांध गांव के पास मवेशी लदा वाहन, वाहन के समीप खड़ा पुलिस वाहन का चालक

जमुई जिला के सिकंदरा थाना को पुलिस कप्तान
एसपी शौर्य सुमन के सख्त तेवर के बावजूद सिकंदरा पुलिस की अवैध वसूली थमने का नाम नहीं ले रही है. सिकंदरा पुलिस की कार्यशैली से ऐसा प्रतीत हो रहा की उसे अपने आला अधिकारियों के निर्देशों की भी कोई परवाह नहीं है. जिसके कारण सिकंदरा पुलिस अपने आला अधिकारियों के आदेश की भी धज्जियां उड़ाने से नहीं हिचक रही. विदित हो कि एसपी शौर्य सुमन ने सख्त रवैया अपनाते हुए पुलिस पदाधिकारियों को अपने कार्यशैली में बदलाव लाने का सख्त निर्देश दे चुके हैं. लेकिन एसपी के सख्त निर्देश के बावजूद सिकंदरा पुलिस की अवैध वसूली लगातार जारी है. इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब पुलिस द्वारा की जा रही अवैध वसूली पत्रकारों के कैमरे में कैद हो गई. गौरतलब हो कि गुरुवार को सिकंदरा के पत्रकारों की एक टीम जमुई की ओर जा रही थी. इसी दौरान सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग पर बाराबांध गांव के समीप सिकंदरा पुलिस के द्वारा मवेशी लदे वाहनों से अवैध वसूली की जा रही थी. पत्रकारों के दल पर नजर पड़ते ही पुलिस का वाहन हड़बड़ी में अवैध वसूली कर रहे अपने चालक को छोड़ कर ही काफी तेज रफ्तार में भाग खड़ा हुआ. इस दौरान पत्रकारों की टीम ने मवेशी लदे वाहन एवं पुलिस वाहन के चालक को कैमरे में कैद कर लिया. विदित हो कि थोड़ी देर पहले ही थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में दो वाहनों से पुलिस की टीम जमुई रोड की ओर तेज रफ्तार में निकली थी. वहीं पीछे से जा रहे पत्रकारों की टीम ने दोनों वाहनों को बाराबांध के समीप खड़ा पाया गया. जिसमें से एक वाहन के चालक पीयूष कुमार के द्वारा मवेशी लदे वाहनों को रोक कर प्रति वाहन 400 रुपये की दर से अवैध वसूली की जा रही थी. वहीं पत्रकारों पर नजर पड़ते ही दोनों पुलिस वाहन काफी तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया. इस दौरान मवेशी लदे वाहनों से वसूली कर रहा पुलिस वाहन का चालक हड़बड़ी में वहीं छूट गया. मौके पर से ही एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार व एसपी शौर्य सुमन को घटना से अवगत कराते हुए अवैध वसूली से संबंधित तस्वीरें व वीडियो भेजी गई. जिस पर एसपी शौर्य सुमन ने सख्त रूप अपनाते हुए जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है. वहीं एसपी के द्वारा पुलिस लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

Join us on:

Leave a Comment