जदयू के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

जदयू के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक में पार्टी के विस्तार और जन-जन तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने को लेकर हुई वार्ता!

भागलपुर, जदयू के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का भागलपुर में बैठक रखा गया, इसमें पार्टी के विस्तार को लेकर एवं टोला संपर्क यात्रा के तहत जो वंचित समाज में मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं उन बातों को लेकर वार्ता की गई। इस वार्ता में निर्णय लिया गया की गांव गांव और एक एक व्यक्ति तक उस मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाया जाए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के लोगों के द्वारा जन-जन तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे और पार्टी का विस्तार हो, वहीं जदयू के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश दास ने बताया कि आज की बैठक का उद्देश्य टोला का विस्तार कर हर एक लोगों तक सरकार स्कीम के बारे में बताना और उसकी सुविधाओं का लाभ दिलाना है । इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महेश दास, विजय कुमार सिंह, शालिनी शाह, शोभा कुमारी के अलावे कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment