बिफरे सीएम नीतीश बोले-बीमा भारती को जहां जाना है, जाएं!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

कहा-मंत्री लेसी पर विधायक बीमा भारती के आरोप गलत
सभी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता, बीमा को भी दो बार मौका दिया गया

पटना : बिहार में महागठबंधन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू विधायक बीमा भारती के मंत्री लेसी सिंह पर लगाए गए आरोप को गलत बताया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि बीमा भारती भूल गईं कि उन्हें भी दो बार मंत्री बनाया जा चुका है। पार्टी उन्हें समझाएंगी, अगर नहीं मानीं तो वे जहां जाना चाहें वहां जा सकती हैं। कैबिनेट में सीमित जगह होती है और सभी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता है। बता दें कि बीमा भारती ने सीएम नीतीश से लेशी सिंह को बर्खास्त करने की मांग की थी, वरना इस्तीफा तक देने की धमकी भी दी। सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से मिलने पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बीमा भारती को खरी-खरी सुनाई। सीएम ने कहा कि बीमा भारती ने जो भी बयान दिया है वो बहुत गलत है। मुझे आश्चर्य है कि वह ऐसे बयान दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने रूपौली से जदयू विधायक बीमा भारती से कहा कि अगर वह समझाने पर भी नहीं समझती हैं और कहीं जाना चाहती हैं तो इस बारे में विचार कर सकती हैं। मैं उनसे मिलूंगा और इस पर चर्चा करूंगा। 2014 और 2019 में दो बार मंत्री बनकर पार्टी ने उन्हें भी मौका दिया था।

Join us on:

Leave a Comment