उद्योग मंत्री ने पटना स्थित खादी मॉल का किया भ्रमण।

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

पटना। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आलोक कुमार ने जूट का पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आधुनिक चरखे पर उन्होंने सूत भी काता । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मधुबनी सहित बिहार की खादी सारे देश में प्रसिद्ध है। उन्होंने निर्देश दिया कि बिहार के ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खादी मॉल के माध्यम से ग्रामीण उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराया जाए। महात्मा गांधी ने स्वदेशी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती पर बल दिया था। छोटे-छोटे उद्योगों के माध्यम से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। ग्रामीण समाज में संपन्नता आएगी । उन्होंने कहा कि पटना के खादी मॉल की तर्ज पर पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में खादी मॉल बनाने के काम को स्वीकृति दी जा चुकी है। अगले चरण में कुछ दूसरे शहरों में भी खादी मॉल बनाने की योजना बनेगी। बिहार में खादी पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत बिहार के खाद्य संस्थाओं को सुचारू रूप से काम करने के लिए कच्चा माल और कार्यशील पूंजी हेतु मदद पहले से दी जा रही है। उपभोक्ताओं को खादी वस्त्रों की खरीद पर छूट भी दिया जा रहा है। उन्होंने खादी मॉल में कार्यरत सभी कर्मचारियों को खादी वस्त्र में आने तथा सदैव नेम प्लेट का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया।

Join us on:

Leave a Comment