रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-
मेरे पास पर्याप्त सबूत, क्यों हमेशा उन्हें मंत्री बनाया जाता है?
सीएम नीतीश कुमार लेसी को तुरंत हटाएं, बहुत बर्दाश्त कर लिया अब नहीं करूंगी
पटना : जदयू विधायक बीमा भारती ने हत्या के आरोपी लेसी सिंह को सरकार में मंत्री बनाए जाने से बेहद नाराज हैं। उन्होंने मंत्री लेसी सिंह पर आरोप लगाए कि मेरी बेटी के खिलाफ चुनाव प्रचार किया और जिला परिषद को फोन करके चुनाव को प्रभावित किया। यदि लेसी सिंह को मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो वे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगी। विधायक बीमा भारती ने सरकार से पूछा कि गलत लोगों को मंत्री क्यों बनाया गया? जिला परिषद के पति की हत्या का आरोप बीमा भारती ने लेसी सिंह पर लगाया है। बीमा भारती ने कहा कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मेरे पास है। उन्होंने कहा कि बहुत बर्दाश्त कर लिया, अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम सीएम नीतीश कुमार से अपील करते हैं कि लेसी सिंह को मंत्री पद से हटाया जाए। यही नहीं उन्होंने सरकार से पूछा की लेसी सिंह में ऐसा क्या दिखता है जो हमेशा उन्हें मंत्री बनाया जाता है। मेरी पार्टी में कोई सुनने वाला नहीं है। बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह के हटाने से बिहार में कोई पहाड़ नहीं गिर जाएगा जदयू को कोई नुकसान नहीं होगा। जब से जदयू में हम आए हैं तब से लेसी सिंह मेरे पीछे पड़ गयी है। हमलोग अतिपिछड़ा से आते हैं हमलोगों की सुनने वाला कोई नहीं है। वे ऊंची जाति की हैं, इसलिए उनकी पहुंच हमसे ज्यादा है।




