ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
लालगंज बसंता जहानाबाद गंडक नदी में निकला घरियाल लोगों में मगरमच्छ दहशत व्याप्त नदी में जाने से बच रहे लोग
खबर लालगंज से है जहां लालगंज बसंता जहानाबाद गंडक नदी में आज सुबह-सुबह घरियाल निकला जो नदी में बने टापू पर धूप सेक रहा था जिसे देखकर स्थानीय नहाने वाले लोग दहशत में आ गए जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने स्थानीय मुखिया व सरपंच को इसकी सूचना दी जिसके बाद वन विभाग के रेंजर और स्थानीय प्रशासन को सूचना दिया गया हालांकि लोगों की भीड़ जुटने के बाद घड़ियाल फिर पानी में उतर कर गायब हो गया लेकिन मुखिया गणेश राय ने लोगों से अपील किया कि गंडक नदी में लोग नहाने से परहेज करें खासतौर से बाहरी लोग जब भी जाए तो अगल-बगल परख लें कहीं घड़ियाल तो नहीं है वहीं सरपंच अनिल राय ने कहा कि इससे पहले भी गंडक नदी में कई बार लोगों की डूबने की खबर आती रही है उन्होंने शक जताया कि घड़ियाल के कारण ही लोग डूबे होंगे




