✈️🛬🛩️🚀 अगर पूर्ण रूप से परमाणु युद्ध हुआ तो विश्व में पांच अरब लोग मारे जायेंगे ⚫

SHARE:

अमेरिका से आलोक कुमार झा शंखनाद के लिए:-

अमेरिका और रूस के बीच दशकों से जारी तनाव अब भी पहले जैसा बना हुआ है। अब एक नई स्टडी में हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं। इसमें पता चला है कि अगर इन दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध होता है, तो वैश्विक स्तर पर अकाल पड़ जाएगा और दुनिया की दो तिहाई आबादी खत्म हो जाएगी। शोधकर्ताओं का कहना है कि पूर्ण पैमाने पर होने वाले युद्ध के दौरान भूख की वजह से 5 अरब से ज्यादा लोग मारे जाएंगे। इन्होंने कंप्यूटर सिमुलेशन के जरिए दिखाया है कि युद्ध में हथियारों की वजह से ऊपरी वायुमंडल काला हो जाएगा, जो सूर्य को अवरुद्ध कर देगा। इससे दुनियाभर में फसल बर्बाद हो जाएगी।  शोधकर्ताओं की गणना प्रत्येक देश के परमाणु हथियारों के आधार पर की गई है। इनमें ब्रिटेन सहित नौ देश हैं, जिनके पास वर्तमान में 13,000 से अधिक परमाणु हथियार हैं।विशेषज्ञों को पता चला है कि अगर दो नए परमाणु संपन्न देशों के बीच भी संघर्ष होता है, तो उससे खाने का सामान नष्ट हो जाएगा और इसकी वजह से बड़े स्तर पर भुखमरी होगी। कम्युनिटी अर्थ सिस्टम मॉडल नाम के एक जलवायु पूर्वानुमान उपकरण ने विभिन्न देशों में मक्का, चावल, गेहूं और सोयाबीन पर युद्ध के प्रभाव का अनुमान लगाया है ▪️

Join us on:

Leave a Comment