संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर के कल्याणी चौक पर आगजनी कर आक्रोशित परिजनों ने किया जाम , अपने नवविवाहित बहन के मौत का आरोप अपने बहनोई पर लगाते हुए न्याय की मांग की , दरअसल बैंक कर्मी की पत्नी की मौत कल हो गयी , पति पर लगा हत्या का आरोप ,
जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को एक बैंककर्मी की पत्नी 23 वर्षीय निधि देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसकी 8 माह पूर्व शादी हुई थी। केदारनाथ रोड निवासी उसकी भाभी डॉली कुमारी का ब्रह्मपुरा पुलिस ने बयान दर्ज किया है। इसमें उसके पति सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया निवासी किशन कुमार पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मायकेवालों का कहना है कि निधि का पति दहेज के लिए मारपीट करता था। रक्षाबंधन के भी मारपीट की थी। उसके बाद वह मायके आ गई। मंगलवार को उसका पति दोपहर में उसके पास आया और बहला-फुसलाकर बाजार ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक्स में सल्फास मिलाकर पिला दिया। वह घर आई और सो गई। थोड़ी देर बाद उसे उल्टी हुई और तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी ,, आज आगजनी कर जाम किये हुए आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा न्याय दिलाने की भरोशा देकर पुलिस ने जाम से मुक्त कराया
बाइट




