ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
दबंगों का गुंडागर्दी छेड़खानी के विरोध करने पर के घर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग , पुलिस से छोरा भागे आरोपी, ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बनाया… पुलिस छावनी में तब्दील
बिहार के हाजीपुर में दबंगों का गुंडागर्दी . छेड़खानी के विरोध करने पर लड़की के भाई को पहले किया बेरहमी से पिटाई फिर घर चढ़कर दबंगों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग. हथियार लहराते दबंगों को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा , पुलिस से छुड़ाकर भागे आरोपी. ग्रामीणों में भारी आक्रोश पुलिस को बनाया बंधक पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारा दरअसल हाजीपुर के बराटी ओपी थाना क्षेत्र के फूल्हारा बाजार में देर रात्रि में 3,4 के संख्या में दबंगों ने लड़की के घर पर चढ़कर किया ताबड़तोड़ फायरिंग, B.a. पार्ट 2 का परीक्षा दिलवाने के लिए एक भाई अपनी बहन को परीक्षा में शामिल कराने के लिए लाता और ले जाता था , रास्ते में तीन-चार दबंग भाई के सामने बहन को छेड़खानी किया,इसका विरोध करने पर,दबंगों ने भाई को बेरहमी से पिटाई किया,इतना ही नहीं 3,4 के संख्या में मोटरसाइकिल पर सवार होकर दबंग हथियार के साथ रात में लड़की के घर पहुंच गया,और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना,ग्रामीण एक साथ जूट कर आरोपी को पकड़ना चाहा मौके से कई आरोपी भाग निकले,लेकिन एक आरोपी पकड़ा गया जिसे पुलिस को ग्रामीणों ने सौंप दिया, फायरिंग कर रहे आरोपी उसके चंगुल से छुट कर मौके से भाग निकले,जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश हुआ और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और घेरकर नारेबाजी करने लगे, आक्रोशित ग्रामीण पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाया,पुलिस अधिकारी के बंधक की खबर होने पर ,मौके पर कई थाने के पुलिस पहुंच गई और पूरा इलाका को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है ,फिलहाल पुलिस मौके से कई खोखा और जिंदा कारतूस बरामद कर थाने ले गया है और एक आरोपी को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस पीड़ित व्यक्ति के आवेदन के धार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है!




